Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों के लिए आई लाई खा रहे चूहे

घाघरा की बाढ़ से परेशान ग्रामीण जहां पेट भरने के लिए भोजन की गुहार लगा रहे थे, वहीं बाढ़ पीड़ितों को वितरण के लिए शासन से आई लगभग 250 बोरी लाई वितरण के अभाव में नायब तहसीलदार न्यायालय की शोभा बढ़ा रहा है। इसे अब चूहे खार रहे हैं, जो बची है, उसके खराब हो जाने की भी पूरी संभावना है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 11:05 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के लिए आई लाई खा रहे चूहे
बाढ़ पीड़ितों के लिए आई लाई खा रहे चूहे

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र में आई घाघरा की बाढ़ से परेशान ग्रामीण जहां पेट भरने के लिए भोजन की गुहार लगा रहे थे, वहीं बाढ़ पीड़ितों को वितरण के लिए शासन से आई लगभग 250 बोरी लाई वितरण के अभाव में नायब तहसीलदार न्यायालय में है। इसे अब चूहे खार रहे हैं, जो बची है, उसके खराब हो जाने की भी आशंका है।

loksabha election banner

क्षेत्र के देवारा सहित चक्की मूसाडोही में घाघरा की बाढ़ से दर्जनों गांव काफी दिनों तक घिरे हुए थे। इसमें चक्की मूसाडोही के सैकड़ों परिवार राहत शिविर में शरण लिए थे। उन्हें खाने के भी लाले पड़ गए थे। बाढ़ पीड़ित पूरी तरह पेट भरने के लिए शासन-प्रशासन के रहमो-करम पर निर्भर हो गए थे। बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए शासन से आटा, दाल, आलू, प्याज, नमक, तेल, हल्दी के साथ ही लाई का दो हजार पैकेट आया था। इसमें तहसील प्रशासन द्वारा खाद्यान्न का वितरण तो युद्धस्तर पर करा दिया गया लेकिन वितरण में बरती गई लापरवाही के चलते लगभग ढाई सौ बोरी लाई का पैकेट अवशेष रह गया। आखिर क्यों न बंट सकी लाई

अब बाढ़ को हटे भी लगभग डेढ़ माह से ऊपर हो गया है। इसके बावजूद लाई के पैकेट का वितरण न होना लोगों की समझ के परे है। इतना ही नहीं जब खाद्यान्न और लाई पैकेट दोनों दो-दो हजार पैकेट आया था और खाद्यान्न का वितरण पूरा कर दिया गया तो फिर लाई का पैकेट अवशेष कैसे रह गया। सबसे बड़ी बात कि बाढ़ पीड़ितों को वितरण के लिए आई लाई को वितरित करने की बजाय तहसील मुख्यालय पर स्थित नायब तहसीलदार कोर्ट में रख दिया गया है। जो मौसम की नमी और बोरी के फटने की वजह से बर्बाद हो रहा है। उसे चूहे खा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.