डूबने से पुजारी की मौत
नगर से सटे नदवासराय मार्ग पर स्थित औघड़ बाबा की कुटी के पुजारी राजा यादव की शनिवार को दोपहर बाद लगभग ढाई बजे पोखरे में डूबने से मौत हो गई
जासं, घोसी (मऊ) : नगर से सटे नदवासराय मार्ग पर स्थित औघड़ बाबा की कुटी के पुजारी राजा यादव की शनिवार को दोपहर बाद लगभग ढाई बजे पोखरे में डूबने से मौत हो गई। कुटी से सटे पोखरी में वह दोपहर में स्नान करने गए। संयोग ऐसा कि उस दौरान कोई कुटी पर नहीं था। शाम लगभग चार बजे कुटी पर गए कुछ श्रद्धाल़ुओं ने ने उनको आवाज लगाया पर पता न चला। पोखरे के पास बाहर उनका कपड़ा पड़ा देख लोगों को पोखरे में डूबने का शक हुआ। पोखरे में उतरे युवकों ने शव की तलाया कर बाहर निकाला। इस घटना की सूचना मिलते ही उनके निकटवर्ती पैतृक गांव मिर्जा जमालपुर के नागरिकों सहित नगर के श्रद्धालुओं का तांता लग गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है।