प्रवीण, आरती, एवं मधु की प्रस्तुति को मिला पुरस्कार
घोसी (मऊ) नगर के नरोखर पोखरा शिवमंदिर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रवीण पांडेय आरती यादव एवं मधु सोनकर ने सर्वोत्तम प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : नगर के नरोखर पोखरा शिवमंदिर पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रवीण पांडेय, आरती यादव एवं मधु सोनकर ने सर्वोत्तम प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक नीरा सिन्हा वर्षा ने विलुप्त होती समृद्धशाली रही भारतीय लोक कलाओं को जीवंत रखना ही आयोजन का उद्देश्य बताया। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक धरोहरों को अक्षुण्य रखे जाने को संकल्पित है।
संगीत प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य बलवंत सिंह, राजीव चौबे, रूपेश सिंह एवं प्रमोद राय प्रेमी ने शास्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता में प्रवीण पांडेय को प्रथम, दुर्गेश यादव को द्वितीय एवं रक्षा त्रिपाठी को तृतीय स्थान प्रदान किया। चंद्रकात भारती एवं अनुष्का सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। चित्रकला में आरती यादव प्रथम, मानसी मद्धे्िशया द्वितीय एवं श्वेता तृतीय पायदान पर रहीं। मधु एवं दीपा सोनकर की रंगोली को प्रथम स्थान जबकि अन्नू चौरसिया को द्वितीय एवं नीतू वर्मा एवं निशा वर्मा को तृतीय स्थान मिला। चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के जेके चौहान, रामभजन चौहान, विकास वर्मा, संदीप वर्मा, निशा मद्धेशिया एवं विकास चौहान आदि ने प्रतिभागियों को टिप्स भी दिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रवींद्र उपाध्याय, फिरोज तलवार, डा. नागेंद्र सिंह एवं लालचंद चौहान सहित तमाम शामिल रहे। डा. प्रमोद राय मुन्ना, अतुल शर्मा, विवेक चौहान एवं हरिकृष्ण पज्जू आदि ने सहयोग किया। संचालन प्रमोद राय प्रेमी ने किया। प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजीव चौबे एवं सह संयोजक रूपेश सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।