एक दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित, हाहाकार
बनदेवी फीडर से बुधवार की सुबह से ही दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से उमश व गर्मी के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। बढुवा गोदाम उपकेंद्र 33/11 से बनदेवी फीडर को विद्युत आपूर्ति होती है। उक्त फीडर की आपूर्ति बुधवार की सुबह आठ बजे अचानक छप हो गई। बनदेवी फीडर से जुड़े गांव कहिनौर उस्मानपुर भार खरगजेपुर व रैकवारेडीह सहित दर्जनों गांवों में विद्युत सप्लाई बंद होने से भीषण गर्मी व उमस से लोगों में हाहाकार मच गया। सुबह से देर शाम तक आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों में पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई। इतना ही नही किसानों को खेत की सिचांई करने की भी चिता सता रही है। उधर एसडीओ ने बताया की उक्त गांव की आपूर्ति तकनिकी खराबी के कारण बांधित है। उन्होंने बताया कि तकनिकी खराबी ठीक होते ही आपूर्ति चालू कर दी जायेंगी।
जासं, पिपरीडीह (मऊ) : वनदेवी फीडर से बुधवार की सुबह से ही दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से उमस व गर्मी के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। बढुवागोदाम उपकेंद्र 33/11 से वनदेवी फीडर को विद्युत आपूर्ति होती है। उक्त फीडर की आपूर्ति सुबह आठ बजे ठप हो गई। वनदेवी फीडर से जुड़े गांव कहिनौर, उस्मानपुर, भार, खरगजेपुर व रैकवारेडीह सहित दर्जनों गांवों में भीषण गर्मी व उमस से लोगों में हाहाकार मच गया। देर शाम तक आपूर्ति बाधित होने के कारण पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई। किसानों को खेत की सिचाई करने की भी चिता सता रही है। उधर एसडीओ ने बताया की उक्त गांव की आपूर्ति तकनीकी खराबी के कारण बाधित है। तकनीकी खराबी ठीक होते ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।