नगर पंचायत की सड़कों पर गड्ढा, आवागमन में परेशानी
जागरण संवाददाता पूराघाट (मऊ) कोपागंज ़कस्बा स्थित कसारा मोड़ के पास सड़क के बीचोबीच
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 04:50 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 04:50 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पूराघाट (मऊ) : कोपागंज ़कस्बा स्थित कसारा मोड़ के पास सड़क के बीचोबीच बड़ा गड्ढा लोगो के लिए मुसीबत बन हुआ है। कई बार लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच इसकी शिकायत की। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ़कस्बा के कसारा मोड़ के पास बीचोबीच सड़क पर महीनों से बड़ा गड्ढा बना हुआ है।
इसमे लोग गिरकर कई बार बुरी तरह चोटिल हो चुके हैं। आसपास के लोगो ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कई बार इसकी शिकायत किया। आश्वासन मिला लेकिन आज तक कोई कर्मचारी देखने तक नहीं गया। इससे लोगों में आक्रोश है। नगर अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द मरम्मत कार्य करा दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें