अपहरण मामले में महिला सहित दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता दोहरीघाट (मऊ) कस्बे के अनुसूचित बस्ती के अशोक कुमार के दो बच्चों का
ेजागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : कस्बे के अनुसूचित बस्ती के अशोक कुमार के दो बच्चों का सोमवार को अपहरण कर लिया गया था। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने 24 घंटे में ही रोडवेज बस स्टेशन परिसर से बच्चों को बरामद कर महिला सहित दो को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि अशोक कुमार मेले में घूमकर खिलौने बेचता है। उसी दौरान उससे जान-पहचान हुई थी। मेले में ही पैसे का लेन-देन हुआ था। मांगने पर अशोक पैसा वापस नहीं कर रहा था। बकाया लेने के लिए वे रविवार की शाम अशोक के घर आए। पैसे मांगे तो वह देने में आनाकानी करने लगा। दोनों रात भर अशोक के घर ही रुके और सुबह अशोक काम पर चला गया। इसके बाद उसके दोनों बेटों संदेश (पांच) व राज (चार) को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। गाजीपुर जाने के लिए वे बस का इंतजार कर रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया।
एसओजी प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मो. तजम्मुल हुसैन भरौली थाना नरही बलिया व सुंदरी आदिलाबाद थाना मोहम्मदाबाद गाजीपुर की रहने वाली है। टीम में उप निरीक्षक अमित मिश्रा, नीरज शर्मा, विवेक पांडेय, संजीव सिंह, सुशील यादव, कमलेश ठाकुर, नागेंद्र सिंह एसओजी, विवेक सिंह सर्विलांस सेल, उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार व जगदीश सिंह आदि थे।