भगत सिंह की याद में पौधरोपण
जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) विभिन्न संगठनों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को अपने तरीके से याद
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 06:33 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 06:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : विभिन्न संगठनों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को अपने तरीके से याद किया है। इस क्रम में युवा धर्मार्थ सेवा समिति भावनपुर ने क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर गांव के मंदिर परिसर में आम के पौधों का रोपण किया। समिति अध्यक्ष विशाल सिंह एवं उपाध्यक्ष अंकित पाडेय ने बच्चों को भगत सिंह के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। लंदन पहुंच कर अंसेबली में बम विस्फोट की घटना को उनके साहस और देशभक्ति का प्रमाण बताया। समिति सदस्य वीरू सिंह, सुधांशु सिंह, हिमांशु, गौतम सिंह, विश्वकांत पटेल, अरुण एवं सूरज आदि ने बच्चों को मिष्ठान वितरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें