बिना मास्क निकले 122 लोगों पर लगाया जुर्माना
कोरोना महामारी के ²ष्टिगत पूरे जनपद में चेकिग अभियान चलाया गया। इसमें जनपद के समस्त
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 07:13 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 07:13 PM (IST)
जासं, मऊ : कोरोना महामारी के ²ष्टिगत पूरे जनपद में चेकिग अभियान चलाया गया। इसमें जनपद के समस्त 85 बैरियर प्वाइंट (30 हॉटस्पॉट एरिया) पर चेकिग के दौरान 06 व्यक्तियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया तथा 1615 वाहनों को चेक किया गया। इसमें 78 वाहनों का चालान करते हुए, 01 वाहन सीज कर 3700 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही साथ मास्क न लगाने वाले 122 व्यक्तियों से 6700 रुपये जुर्माना वसूले गए। दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने वाले 73 व्यक्तियों से 17,150 रुपये जुर्माना वसूला गया। जनपद में भीड़-भाड़ वाले जगहों, बैंकों, बाजारों व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास शारीरिक दूरी का अनुपालन कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें