Move to Jagran APP

Ghosi Loksabha Result : घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्‍याशी अतुल राय जीते

घाेसी लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी व बसपा नेता अतुल राय ने भाजपा उम्मीदवार सांसद हरिनारायण राजभर से 122018 मतों से जीत हासिल की है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:43 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 08:11 PM (IST)
Ghosi Loksabha Result : घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्‍याशी अतुल राय जीते
Ghosi Loksabha Result : घोसी लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्‍याशी अतुल राय जीते

मऊ, जेएनएन। घाेसी लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी व बसपा नेता अतुल राय ने भाजपा उम्मीदवार सांसद हरिनारायण राजभर से 122018 मतों से जीत हासिल की है। कुल पड़े 11,37,931 मतों में से उनको 572258 मत मिले हैं। जबकि सांसद व भाजपा उम्मीदवार हरिनारायण राजभर को 4,50,240 मत मिले हैं। इस प्रकार से गठबंधन के प्रत्‍याशी अतुल सिंह राय 1,22,018 मतों के अंतर से जीत गए।

loksabha election banner

गुरुवार की देर शाम साढ़े सात बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होते ही लोकसभा घोसी को नया सांसद मिल गया। घोसी लोकसभा सीट के लिए सातवें चरण में 19 मई को कुल 56.35 फीसद मतदान हुआ था। वहीं पिछली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी हरिनारायण राजभर ने बीस फीसद मत हासिल किया था। अतुत राय पर चुनाव से पूर्व वाराणसी में लंका थाने में युवती ने मुकदमा लिखवाया था। उसके बाद से वह सुप्रीम कोर्ट में राहत के लिए गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में ही अखिलेश और मायावती ने जनसभा को संबोधित किया था।

-------------------------

जानिए कब क्‍या आया परिणाम

7.40 बजे : घाेसी सीट पर गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय ने भाजपा उम्मीदवार सांसद हरिनारायण राजभर से 122018 मतों से जीत हासिल की है। कुल पड़े 11,37,931 मतों में से उनको 572258 मत मिले हैं। जबकि सांसद व भाजपा उम्मीदवार हरिनारायण राजभर को 4,50,240 मत मिले हैं। इस प्रकार गठबंधन के प्रत्‍याशी अतुल सिंह राय 1,22,018 से जीत गए।

5. 50 बजे : गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय ने भाजपा उम्मीदवार सांसद हरिनारायण राजभर से 1,19,018 मतों की बढ़त बना ली है। कुल पड़े 1136367 मतों में से 1123343 मत गिने जा चुके हैं। अब 13024  मत और गिने जाने हैं। इस प्रकार कुछ ही देर में अतुल राय की जीत की घोषणा कर दी जाएगी।

3.30 बजे : घोसी में गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय भाजपा के हरिनारारायण राजभर से अब 87976 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक 811206 मतों की गणना हो चुकी है। अतुल राय को 408674 मत मिले हैं तो हरिनारारायण राजभर को 320698 वोट। सुभासपा के महेन्द्र राजभर को अब तक 26530 मत मिले हैं।

2.30 बजे : घोसी में गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय भाजपा के हरिनारारायण राजभर से अब 74669 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक 582472 मतों की गणना हो चुकी है। अतुल राय को 300576 मत मिले हैं तो हरिनारारायण राजभर को 225907 वोट। सुभासपा के महेन्द्र राजभर को अब तक 15509 मत मिले हैं।

1.30 बजे : घोसी में गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय भाजपा के हरिनारारायण राजभर से अब 32776 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक 436775 मतों की गणना हो चुकी है। अतुल राय को 213779 मत मिले हैं तो हरिनारारायण राजभर को 181003 वोट। सुभासपा के महेन्द्र राजभर को अब तक 12960 मत मिले हैं।

12.30 बजे : घोसी में गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय भाजपा के हरिनारारायण राजभर से अब 18553 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक 335394 मतों की गणना हो चुकी है। अतुल राय को 160620 मत मिले हैं तो हरिनारारायण राजभर को 142067 वोट। सुभासपा के महेन्द्र राजभर को अब तक 10869 मत मिले हैं।

12.15 बजे : घोसी में गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय भाजपा के हरिनारारायण राजभर से अब 10210 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक 296282 मतों की गणना हो चुकी है। अतुल राय को 138991 मत मिले हैं तो हरिनारारायण राजभर को 128781 वोट। सुभासपा के महेन्द्र राजभर को अब तक 9431 मत मिले हैं।

12 बजे : घोसी में गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय भाजपा के हरिनारारायण राजभर से अब 9910 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक 273272 मतों की गणना हो चुकी है। अतुल राय को 128075 मत मिले हैं तो हरिनारारायण राजभर को 118165 वोट प्राप्‍त हुए हैं। सुभासपा के महेन्द्र राजभर को अब तक 9357 मत मिले हैं।

11.55 बजे : घोसी में गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय भाजपा के हरिनारारायण राजभर से अब 10029 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक 258611 मतों की गणना हो चुकी है।

11:45 बजे : घोसी में गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय भाजपा के हरिनारारायण राजभर से अब 12419 मतों से आगे।

11.30 बजे : घोसी में गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय भाजपा के हरिनारारायण राजभर से 13409 वोटों से आगे।

11 बजे : चौथे चक्र तक कुल 126032 वोटों की गिनती की गयी। गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 59547 मत मिले तो भाजपा के हरिनारारायण राजभर को 53860, कांग्रेस के प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान ने 2173 वोट पाए तो सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान 1320 मत मिले। इस प्रकार गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय 5687 वोटों से आगे चल रहे हैं।

10:15 बजे : पहले चक्र में कुल 38160 वोटों की गिनती की गयी। गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय को 18161 मत मिले तो भाजपा के हरिनारारायण राजभर को 15742, कांग्रेस के प्रत्याशी बालकृष्ण चौहान ने 694 वोटों पाए तो सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान 293 मत।

10 बजे : प्रथम चक्र की मतगणना के बाद रुझान घोषित कर दिए गये हैं। प्रथम चक्र की मतगणना के बाद मिले रुझान के बाद गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय 2419 मतों से भाजपा उम्मीदवार हरिनारारायण राजभर से आगे चल रहे हैं। सदर विधानसभा के टेबल पर एक मशीन की खराबी के चलते परिणाम देर से आए।

9 बजे : ईटीबीपीएस- 3211, पोस्टल बैलेट- 438, रसडा के पोस्टल बैलेट- 714, मतगणना में भाजपा आगे।4363 बैलेट की गिनती पूरी, 2400 वोटों से गठबंधन प्रत्याशी अतुल राय आगे।

2014 घोसी लोकसभा परिणाम : चुनाव में हरिनारायण राजभर भाजपा की ओर से प्रत्याशी थे जिन्‍होंने 379797 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्‍थान पर बसपा की ओर से दारा सिंह चौहान ने 233782 मत हासिल किया था वहीं तीसरे स्‍थान पर रहे कौमी एकता दल के मुख्‍तार अंसारी ने 166443 मत हासिल किया था।

घोसी संसदीय क्षेत्र

19,85,203

कुल मतदाता
11,36,367 कुल पड़े मत
10,67,103 कुल पुरुष मतदाता
5,88,507 कुल पुरुष पड़े मत
9,18,014 कुल महिला मतदाता
5,47,860 कुल महिला पड़े मत
86 अन्य मतदाता
6,448 कुल सर्विस वोटर
1016 पोस्टल बैलेट वोटर
26670 ईडीसी

घोसी लोकसभा सीट के प्रत्‍याशी : घोसी में कुल 15 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में थे। जिसमें अतुल कुमार सिंह अंजान - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अतुल कुमार सिंह राय - बसपा, बालकृष्ण - कांग्रेस, हरिनारायण - भाजपा, अबुशाद - अखंड समाज पार्टी, फौजी किशन लाल गोंड - राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी, गीता - आंबेडकर समाज पार्टी, पारस - राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी, महेंद्र - सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, शफकत तकी - पीस पार्टी, प्रवीण कुमार सिंह - निर्दलीय,  राजेश कुमार गोंड - निर्दलीय, संतोष - निर्दलीय, सूर्यकुमार - निर्दलीय, सुरजीत कुमार - निर्दलीय चुनावी मैदान में थे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.