जयश्री राम के नारों के साथ पगड़ी बाबा का व्रत टूटा
उत्तर वाहनी मां सरयू के पावन तट पर जयश्री राम के जयकारों के साथ एक माह से लगातार उपवाह पर बैठे पगड़ी बाबा का अनुष्ठान व्रत शनिवार की सुबह टूटा। रामघाट पर संकट मोचन बजरंगबली मंदिर के सामने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एक माह का उपवास व्रत को पगड़ी बाबा ने तोड़कर हवन-पूजन किया। इसमें नगर के संभ्रांत लोग उपस्थित थे।
जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : उत्तर वाहिनी मां सरयू के पावन तट पर जयश्री राम के जयकारों के साथ एक माह से लगातार उपवास पर बैठे पगड़ी बाबा का अनुष्ठान व्रत शनिवार की सुबह टूटा। रामघाट पर संकट मोचन बजरंगबली मंदिर के सामने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एक माह का उपवास व्रत को पगड़ी बाबा ने तोड़कर हवन-पूजन किया। इसमें नगर के संभ्रांत लोग उपस्थित थे।
पगड़ी बाबा ने कहा कि जनकल्याण के लिए तथा अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में फैसला आने को लेकर अनुष्ठान व्रत एक माह से कर रहा था। अराध्य भगवान राम के पक्ष में मंदिर बनाने के लिए न्यायालय द्वारा फैसला आने के बाद तथा लोगों के कल्याण और भाईचारा के लिए उपवास व्रत एक महीने का रखा था जो आज के दिन संकट मोचन के दरबार में हवन-पूजन के साथ समाप्त किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस अनुष्ठान व्रत के सैकड़ों भक्त साक्षी बने।