बोरों के अभाव में धान की खरीदारी ठप
जागरण संवाददाता रामपुर बेलौली (मऊ) धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर किसानों की परिक्रमा
जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ): धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर किसानों की परिक्रमा जारी है। बोरों का अभाव व खरीदे गए धान का उठान नहीं होने से खरीदारी ठप है। उधर, किसान को 72 घंटे में धान के मूल्य भुगतान की घोषणा भी हवा हवाई साबित हो रही है। कुछ किसानों को आंशिक भुगतान मिला है। ऐसे में धान-खरीद कार्य अधर में है। इसके बाद किसान अपने हालात से मजबूर होकर धान बिचौलियों के हाथों औने-पौने भाव पर बेचने को विवश हैं। आलम यह है कि क्षेत्र के कमलसागर क्रय केंद्र पर 31 किसानों से कुल 657 क्विटल धान की ही खरीद की गई है, जबकि 66 किसानों का रजिस्ट्रेशन है। नेमडांड़ केंद्र पर कुल 1200 क्विटल धान की खरीद की गई है। दोनों जगहों पर गोदाम भरी हुई हैं एवं बोरे भी उपलब्ध नहीं हैं।