बाइक के धक्के से एक घायल
बाइक के धक्के से एक घायल

बाइक के धक्के से एक घायल
जागरण संवाददाता, पूराघाट (मऊ) : कोपागंज के डाड़ी मोड़ के पास रविवार को डाड़ी निवासी महेंद्र राजभर चट्टी से घर जा रहे थे। मऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने धक्का मार दिया। इससे महेंद्र व बाइक सवार मोनू सोनकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को कोपागंज सीएचसी ले गए। बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि महेंद्र को गंभीर चोट लगने के कारण भर्ती किया गया।
Edited By Jagran