Move to Jagran APP

प्रतिबंध के दूसरे दिन भी सड़कों पर दिखा सन्नाटा

मऊ सरकार द्वारा घोषित दो दिवसीय प्रतिबंध के दूसरे दिन रविवार को पूरी तरह से सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। इस सन्नाटे को अफसरों व स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियां चीर रही थीं। रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर यात्री जहां भटकते नजर आए वहीं कुछ जगहों के लिए रोडवेज ने बसें चलाई भीं। दूसरी तरफ प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों से पुलिस कड़ाई से निबटी। बार्डर से लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजरने वालों की जमकर पड़ताल हुई। इस दौरान वेबजह घूमने वालों पर पुलिस की खुन्नस का शिकार होना पड़ा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 05:18 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 05:18 PM (IST)
प्रतिबंध के दूसरे दिन भी सड़कों पर दिखा सन्नाटा
प्रतिबंध के दूसरे दिन भी सड़कों पर दिखा सन्नाटा

जागरण संवाददाता, मऊ : सरकार द्वारा घोषित दो दिवसीय प्रतिबंध के दूसरे दिन रविवार को पूरी तरह से सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। इस सन्नाटे को अफसरों व स्वास्थ्य विभाग की गाड़ियां चीर रही थीं। रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर यात्री जहां भटकते नजर आए वहीं कुछ जगहों के लिए रोडवेज ने बसें चलाई भीं। दूसरी तरफ प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों से पुलिस कड़ाई से निबटी। बार्डर से लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजरने वालों की जमकर पड़ताल हुई। इस दौरान बे-वजह घूमने वालों पर पुलिस की खुन्नस का शिकार होना पड़ा।

loksabha election banner

शुक्रवार की रात दस बजे से प्रतिबंध घोषित कर दिया गया था। प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। हॉटस्पॉट एरिया तो पूरी तरह से सील था ही, इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का पहरा था। रविवार का दिन होने की वजह से बजारें जहां बंद रही वहीं पूरी तरह से प्रतिबंध का लोगों ने पालन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ फल आदि की दुकानें पर लोगों ने खरीदारी की लेकिन शहर में पूरी तरह बंदी रही। केवल चिह्नित दुकानों द्वारा ही लोगों को सप्लाई की गई। रविवार को यह चर्चा जरूर रही कि अब हर शनिवार व रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इसे कुछ लोग कोरोना को भगाने के लिए शुभ संकेत बताया। शहर के आजमगढ़ तिराहा व मिर्जाहादी तिराहा पर पूरी तरह से पूरी का पहरा था। पुलिस व पीएसी के जवान जगह-जगह नजर आ रहे थे। लोग घरों में कैद होकर लॉकडाउन का नजारा देख रहे थे। शहर के अधिकांश हिस्से में हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इसकी वजह से यहां केवल पुलिस की गाड़ियां ही फर्राटा भर रही थी। लोग अपने-अपने घरों से शहर का नजारा देख रहे थे। शहर के कई हॉटस्पॉट एरिया में लोगों ने प्रतिबंध का उल्लंघन किया तो पुलिस उनसे सख्ती से निबटी। जगह-जगह वाहनों की चेकिग कर चालान किया गया। आजमगढ़ से आने वाहनों को मुहम्मदाबाद की सीमा पर व गाजीपुर की सीमा पर चेक किए जा रहे थे। हर आने-जाने वाले पर पुलिस नजर रखे हुए थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.