सिर्फ गांधी नहीं, भारतीय मानस की हत्या हुई
आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन एवं आल इंडिया यूथ फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर भाकपा के कोड़ी बिल्डिग में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जागरण संवाददाता, मऊ : आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन एवं आल इंडिया यूथ फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर भाकपा के कोड़ी बिल्डिग में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने गांधी को स्वतंत्रता आंदोलन के पुरोधा के रूप में याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाहिद अनवर एवं मुजाहिदुल इस्लाम के कौमी तराना सारे जहां से अच्छा से हुआ। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य वक्ता अजय कुमार मिश्र नें गांधी दर्शन एवं स्वतंत्रता आंदोलन के पुरोधा के रूप में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विशद व्याख्या की। उन्होंने गांधीजी की हत्या को भारतीय मानस की असफल हत्या का प्रयास करार दिया। रामअवतार सिंह ने छात्र व नौजवानों को संगठित होकर प्रगतिशील चेतना का वाहक बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर अनिश अंसारी, शाहिद शिब्ली, कासिम सामाजिक, अल्ताफ कलमकार, शैहजाद गजाली, शाहिद शिब्ली आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आल इंडिया यूथ फेडरेशन के जिला संयोजक फखरे आलम ने किया।