Move to Jagran APP

बिचलापुरा में नहीं मनी दीपावली

नगर के मुहल्ला बिचलापुरा में बीते 14 अक्टूबर को हुए सिलेंडर विस्फोट की घटना को लेकर रविवार को दीपावली का पर्व लोगों ने नहीं मनाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 07:17 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 07:17 PM (IST)
बिचलापुरा में नहीं मनी दीपावली
बिचलापुरा में नहीं मनी दीपावली

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : नगर के मुहल्ला बिचलापुरा में बीते 14 अक्टूबर को हुए सिलेंडर विस्फोट की घटना को लेकर रविवार को दीपावली का पर्व लोगों ने नहीं मनाया। अपने अपने घरों में दीपक आदि नहीं जलाए। इससे त्यौहार के दिन माहौल पूरी तरह से गमगीन रहा। नगरवासियों ने बड़ी बाजार में नवदुर्गा सेवा संस्थान के बैनर तले सभी मृतकों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा अपने साम‌र्थ्य के अनुसार दान पेटिका में सहायता राशि भी दिया। घटना के बाद दीपावली पर्व को न मनाने के लिए मुहल्लावासियों ने सर्वसम्मति से बैठक कर निर्णय लिया था। इसमें लोगों ने अपने घरों को सजाने एवं दिए जलाने आदि जैसे कार्यक्रम नहीं किए।

loksabha election banner

पूरी सादगी के साथ त्योहार मनाया गया लक्ष्मी प्रतिमा पंडाल के पास डीजे आदि नहीं बजाया जा रहा है अभी भी माहौल पूरी तरह से शोकाकुल है। उक्त सेवा संस्थान की तरफ से मृतकों का फोटो लगा बैनर बड़ी बाजार में रविवार व सोमवार को लगाया गया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम दोनों दिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक आयोजित किया गया। इसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों की मदद के लिए एक दानपेटिका भी रखा था। साम‌र्थ्य के अनुसार लोग दान कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.