भूमि विवाद में मां-बेटियां घायल
स्थानीय थाना क्षेत्र के बखरिया मे बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। इसमें एक पक्ष द्वारा मां व दो बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 05:04 PM (IST)
जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बखरिया मे बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गया। इसमें एक पक्ष द्वारा मां व दो बेटियों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। क्षेत्र के बखरिया निवासी हरींद्र चौहान व देवेंद्र चौहान के बीच भूमि विवाद चलता है। कई बार पंचायत के बावजूद विवाद हल नहीं हुआ। इसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर मारपीट कर लिए। इसमें हरींद्र की पत्नी तारा देवी, अंजू, प्रतिभा को देवेंद्र, हेमंत, यशवंत, शिवमूरत द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें