लोकतंत्र सेनानियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
आज का वह मनहूस दिवस है जिसे याद
लोकतंत्र सेनानियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
जागरण संवाददाता, मऊ : आज का वह मनहूस दिन है, जिसे याद कर रूह कांप जाती है। 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। यह बात शनिवार को शहर के पुरानी तहसील पर लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के सम्मान समारोह के दौरान पूर्व मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कही। पूर्व मंत्री ने कहा कि आपात काल के दौरान लोगों को
अकारण ही जेलों में डाला जाने लगा। भारतीय जनता इस दिन को काला दिवस मानती है तथा जेलों में बंद किए गए लोकतंत्र रक्षक सेनानियों को सम्मानित किया जाता हैं। यही वह लोग थे जो उस समय सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ आवाज उठाए थे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सुनील गुप्त, बजरंगी सिंह बज्जू आदि ने सभी अंगवस्त्र प्रदान कर सेनानियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अशोक सिंह, सचिंद्र सिंह, उमाशंकर तिवारी, ज्योति सिंह, नुपुर अग्रवाल, रामाश्रय मौर्य आदि थे।