Move to Jagran APP

मनोज राय बने भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने घोषित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 08:05 PM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 08:05 PM (IST)
मनोज राय बने भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
मनोज राय बने भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, मऊ : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी कामेश्वर सिंह एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार राय को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

loksabha election banner

इस वर्ष हुए पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 12 सहरोज से मनोज कुमार राय भाजपा प्रत्याशी के रूप में सर्वाधिक मतों से विजयी हुए थे। प्रत्याशी चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उनके नाम की चयन प्रक्रिया में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इसके बाद भाजपा प्रदेश नेतृत्व एवं क्षेत्र नेतृत्व से विचार-विमर्श कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए इन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। मनोज राय दो बार जिला पंचायत के सदस्य एवं कोपागंज ब्लाक के प्रमुख रह चुके हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी पहले ही रामनगीना यादव को अपना उम्मीदवार घोषित कर रखा है। सपा चुनाव की तैयारियों में भी जुटी है। इधर सत्तासीन दल के अपने पत्ते नहीं खोले जाने से तमाम तरह की अफवाहों का बाजार गर्म था। हालांकि खुद मनोज राय अध्यक्ष पद की तैयारियों में काफी दिनों से जुटे हुए थे। इसी क्रम में जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष द्वारा मनोज राय को भाजपा का प्रत्याशी घोषित करते ही तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया। अब भाजपा के प्रत्याशी घोषित करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.