इंदारा स्टेशन पर डिस्प्ले बोर्ड शो पीस
जागरण संवाददाता, अदरी (मऊ) : भटनी-वाराणसी व मऊ-बलिया रेलखंड पर इंदारा जंक्शन यात्रियों क
जागरण संवाददाता, अदरी (मऊ) : भटनी-वाराणसी व मऊ-बलिया रेलखंड पर इंदारा जंक्शन यात्रियों के लिए मुख्य स्टेशन है। यहा यात्रियों की सुविधा के लिए लगा डिस्प्ले बोर्ड पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा है। इसके चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों का समय देखने के लिए लगा डिस्प्ले बोर्ड रेलवे स्टेशन पर शोपीस बनकर रह गया है।
इंदारा जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर डिस्पले बोर्ड लगाए गए हैं। इसमें से वर्तमान में एक भी बोर्ड काम नहीं कर रहा है। स्टेशन पर यात्रियों को समय सारणी पर ट्रेन की सही स्थिति का पता नहीं चल पता है। इसके कारण यात्रियों को ट्रेन की स्थिति जानने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे प्रबंधन को व्यवस्था सुधारने पर ध्यान नहीं दे रहे है। स्टेशन पर पूछताछ खिड़की भी नहीं है। इससे यात्रियों को ट्रेन की समय सारणी की सही स्थिति बता सके। रेलवे के आला अधिकारियों के आने पर डिस्प्ले बोर्ड बनकर चालू हो जाता है और जाते है अन्य दिनों की भांति शो-पीस बना रहता है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक प्रभारी मुरली मनोहर ¨सह ने कहा कि स्टेशन परिसर में लगे डिस्प्ले बोर्ड में तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया। जल्द ही ठीक कराया जाएगा।