Move to Jagran APP

महाराष्ट्र..तब तक अनिल कपूर को ही देख लेते हैं..

शैलेश अस्थाना मऊ भाजपा और शिवसेना के बीच चल रहे मुख्यमंत्री पद के द्वंद्व के बीच जनपद के क

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Nov 2019 07:19 PM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 07:19 PM (IST)
महाराष्ट्र..तब तक अनिल  कपूर को ही देख लेते हैं..
महाराष्ट्र..तब तक अनिल कपूर को ही देख लेते हैं..

शैलेश अस्थाना, मऊ : भाजपा और शिवसेना के बीच चल रहे मुख्यमंत्री पद के द्वंद्व के बीच जनपद के कोपागंज निवासी विजय गुप्ता का ट्वीट इन दिनों सोशल मीडिया में खूब ट्रेंड हो रहा है। उनके ट्वीट पर खुद अनिल कपूर से लगायत तमाम हस्तियों ने जवाब दिया और रीट्वीट किया है। विजय गुप्ता ने लिखा कि 'महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता, तब तक अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बनाकर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन के कार्यकाल को पूरे देश ने देखा है और सराहा है। देवेंद्र फणनवीस और आदित्य उद्धव ठाकरे क्या सोच रहे हैं।' इस पर अनिल कपूर ने दो टूक जवाब देते हुए लिखा 'मैं नायक ही ठीक हूं।' अपने ट्वीट के साथ ही उन्होंने चश्मा लगाए अपनी एक फोटो वाली स्माइली इमोजी भी शेयर की है। विजय गुप्ता एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं और इन दिनों दिल्ली में रहते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने अपने ट्वीट को अभिनेता अनिल कपूर सहित निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस व शिवसेना के मुख्यमंत्री पद के दावेदार युवा नेता आदित्य उद्धव ठाकरे को भी टैग किया है। उनके इस ट्वीट पर 251 लोगों ने अपनी टिप्पणी की है तो 291 लोगों ने रीट्वीट किया है। 7.1 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। टिप्पणी करते हुए मनीष शर्मा ने लिखा 'फ‌र्स्ट ही विल रिजेक्ट, देन ही विल टेक ओथ' यानि पहले वह इंकार करेंगे, फिर शपथ लेंगे। पंकज ज्योतिषी ने टिप्पणी की 'सच में सर आप नायक ही ठीक हैं। कम से कम लोगों को पता तो है कि आप नाटक कर रहे। नहीं तो यहां तो ओरिजिनल होकर भी लोग देश को ठग रहे और आंसू मगरमच्छ के जैसे बहा रहे जैसे देश के लिए बहुत बड़ा बलिदान किए हैं।' राहुल कुमार ने अनिल कपूर के ट्वीट के बाद लिखा कि 'सर के ट्वीट के बाद महाराष्ट्र का तो अब 50-50 का ही एक फार्मूला बचा है। सुबह 8.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक देवेंद्र फणनवीस को मुख्यमंत्री बनाओ और शाम 8.00 बजे से सुबह 8.00 बजे तक आदित्य उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री..'। एपी श्री ने लिखा है '²श्यं शौर्यं, वीर्यं धैर्यं, सर्वं पापं नाशम, वंते सदा ध्रुवं जयं सस्पेंड करो सबको'। अरविद कुमार ने लिखा 'वाव, गुड आइडिया आल्सो टर्म एंड कंडीशन अप्लाय फिफ्टी-फिफ्टी।' अमोल वाई पाटिल ने लिखा 'डोंट से नो सर, यू आर फिट फार महाराष्ट्रा सीएम' तो शशांक सिंह ने लिखा, 'वैसे यह सलाह बुरी नहीं है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.