अगलगी में हजारों का नुकसान, महिला झुलसी
जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) तहसील क्षेत्र के हसनपुर में बीती रात शार्ट सर्किट के चलते आग
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 04:12 PM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 04:12 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : तहसील क्षेत्र के हसनपुर में बीती रात शार्ट सर्किट के चलते आग लगने से गृहस्थी के सामान सहित हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। इस अगलगी की चपेट में आकर एक महिला झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। हसनपुर निवासी चंद्रभान पांडेय की पत्नी माया घर पर अकेली थी। उनके जेठ उदयभान पांडेय का परिवार कही बाहर गया हुआ था। 10 बजे के लगभग रात में अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते 20 हजार की नगदी सहित हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। अगलगी की चपेट में आकर माया पत्नी चंद्रभान पांडेय झुलसकर घायल हो गई है। उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें