छह माह बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता रामपुर बेलौली (मऊ) पुलिस अधीक्षक के आदेश घटना के छह महीने बाद पुलिस
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 04:16 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 04:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ) : पुलिस अधीक्षक के आदेश घटना के छह महीने बाद पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया है। थाना क्षेत्र की छतहरा गांव निवासी चिता देवी ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा अजय चौहान 10 अगस्त 2021 की रात खाना खाने के बाद लगभग नौ बजे अपने छोटे भाई के लिए भोजन लेकर डेरा पर गया। वहां भोजन पहुंचाने के बाद वह भागवत कथा सुनने की बात कहकर निकल गया, लेकिन वह कथास्थल पर नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। इस संबंध में उसकी माता चिता देवी ने विवश होकर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर गांव के ही सिटू व रामविलास के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें