Move to Jagran APP

अति पिछड़ों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) भाजपा मंडल महामंत्री अतुल शर्मा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 04:20 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 04:20 PM (IST)
अति पिछड़ों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर
अति पिछड़ों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : भाजपा मंडल महामंत्री अतुल शर्मा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्पूरी ठाकुर को अति पिछड़ा वर्ग का मसीहा बताया। कहा कि आज भी कर्पूरी ठाकुर फार्मूला पर सोशल इंजीनियरिग से जुड़े चितक शोध करते हैं। वह नाई समाज के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। अशोक शर्मा की अध्यक्षता एवं अनुज शर्मा के संचालन में हुए जयंती समारोह में भाजपा नेता ने उन्हें समस्त पिछड़े वर्ग को एकता के सूत्र में बांधने का श्रेय दिया। कपूर शर्मा, मनोज शर्मा, संजय शर्मा एवं दुर्गेश शर्मा ने उन्हें जननायक बताया।

loksabha election banner

कर्पूरी ठाकुर का मनाया गया जन्मदिन

जासं, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : राष्ट्रीय नाई महासंघ तहसील मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वाधान में सोमवार को पूर्वी रेलवे फाटक स्थित आंबेडकर हाल में बैठक आयोजित की गई। इसमें बिहार सरकार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. अबुलैश एवं विशिष्ट अतिथि संजय एडवोकेट ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष प्रमोद ठाकुर, उमाशकर ठाकुर, बरसाती, लव शर्मा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.