50 संदिग्धों की जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव
जागरण संवाददाता पुराघाट (मऊ) कोविड-19 की जांच में शायद ही कोई ऐसा दिन होगा कि क्षे
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 07:03 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोविड-19 की जांच में शायद ही कोई ऐसा दिन होगा कि क्षेत्र में पॉजिटिव न मिले। कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को 50 संदिग्धों की जांच की गई। इसमें दो पॉजिटिव मिले। पहला कोरोना संक्रमित सहरोज गांव का तो वही दूसरा रेवरीडीह गांव का निवासी है। दोनों संक्रमितों को कोपागंज स्थित एल-1 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। 27 संदिग्धों का रैपीड एंटीजन टेस्ट किया गया तो वहीं 23 संदिग्धों का आरटीपीसीआर किया गया। इनका सेंपल जांच के लिए बीएचयू भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें