जारी है प्रतिमा विसर्जन, प्रशासन सतर्क
दोहरीघाट (मऊ) नगर के रामघाट पर सोमवार को भी प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। रामघाट पर सरयू नदी में अब तक कुल 200 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 05:26 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 05:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : नगर के रामघाट पर सोमवार को भी प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। रामघाट पर सरयू नदी में अब तक कुल 200 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ है। विसर्जन के दौरान थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं एसआई अजीत दूबे के नेतृत्व में पुलिस सतर्क थी। गोठा के श्रद्धालुओं ने काली जी कि मूर्ति का विसर्जन बड़े ही धूमधाम से किया। सजे-सजाए रथ पर काली जी एवं गणेश जी सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का श्रंगार कर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवा वर्ग थिरकता रहा। शाम को लगभग चार बजे मूर्ति का विसर्जन रामघाट पर किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें