अमृत सरोवर योजना में नहीं शामिल हुआ ब्रह्मस्थान ऐतिहासिक पोखरा
अमृत सरोवर योजना में नहीं शामिल हुआ ब्रह्मस्थान ऐतिहासिक पोखरा

अमृत सरोवर योजना में नहीं शामिल हुआ ब्रह्मस्थान ऐतिहासिक पोखरा
जागरण संवाददाता, मऊ : सरकार की मंशा पर इन दिनों पूरे प्रदेश में जल संचयन के साथ लोगों को रोजगार देने के लिए अमृत सरोवर की खोदाई की जा रही है। शहर के हृदयस्थल पर स्थित ब्रह्मस्थान पोखरे पर किसी अधिकारी की नजरें नहीं पड़ी। तालाब के चारों ओर सीढ़ी बनाने, इंटरलाकिंग का कार्य पहले ही हो चुका है। डाला छठ, देव दीपावली के साथ ही कुछ विशेष अवसर पर लगने वाले मेले के दौरान ही इसकी सफाई होती है। जिन मानकों के साथ माडल के आधार पर अमृत सरोवर बनाएं जा रहे हैं, उन सभी मानकों पर ब्रह्मस्थान पोखरा खरा उतर रहा है। फिर भी इसकी सुधि कोई अधिकारी नहीं ले रहा है।
शहर में अभी एक पोखरे को अमृत सरोवर के लिए चयनित किया गया है। अन्य तीन के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। ब्रह्मस्थान का पोखरा सुसज्जित है। उसका रखरखाव निजी हाथों में रहता है।
दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका।
Edited By Jagran