सलोनी की अल्पना रही अव्वल
कोपागंज विकास खंड के इंदारा गांव व नगर पंचायत अदरी के शिव मंदिर वार्ड पांच पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनाई गई। दीपदान का भी आयोजन किया गया। बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता भी हुई जिसमें सलोनी ने प्रथम रिया ने द्वितीय व शिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जासं, अदरी(मऊ) : कोपागंज विकास खंड के इंदारा गांव व नगर पंचायत अदरी के शिव मंदिर वार्ड पांच पर हजारों दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनाई गई। दीपदान का भी आयोजन किया गया। बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें सलोनी ने प्रथम, रिया ने द्वितीय व शिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्षेत्र के इंदारा स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर और अदरी नगर पंचायत वर्ड पांच के शिव मंदिर पर देव दीपावली पर 11-11 हजार दीपक जलाए गए। इससे मंदिर जगमग हो उठा। इंदारा गांव दुर्गा मंदिर समिति की तरफ से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के नमों नरायण तिवारी ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुजारी कुश प्रभाव, अरविद सिंह, अनुराग सिंह, आलोक सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।