चित्रकला के माध्यम से दी गई स्वास्थ्य की जानकारी
विश्व भोजन दिवस के अवसर पर एसबी ग्लोबल माडल स्कूल में छात्र-छात्राओं ने भोजन के ऊपर प्रकाश डाला। साथ ही उसकी महत्ता को चित्रण के माध्यम से उकेरा।
जासं, बोझी (मऊ) : विश्व भोजन दिवस के अवसर पर एसबी ग्लोबल माडल स्कूल में छात्र-छात्राओं ने भोजन के ऊपर प्रकाश डाला। साथ ही उसकी महत्ता को चित्रण के माध्यम से उकेरा। इसमें किस प्रकार के व्यंजनों से सेहत बनता है और कौन सा स्वास्थ्यवर्धक होता है। दूसरे तरफ जंकफूड से होने वाले बीमारियों से बच्चों को सावधान किया गया और उससे होने वाले नुकसान तथा पेड़, पौधे व फलों के बारे में भी बताया गया।
पौधे और फल हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। पौधे जहां पर्यावरण को संरक्षण देते हैं, वहीं ऑक्सीजन प्रदान कर जीवन भी देते हैं। दूसरी तरफ फल हमारे सेहत को सुधारते हैं। एकांकी के माध्यम से भी जागरूकता बढ़ाई गई। यूकेजी के बच्चों का फैंसी ड्रेस कंपटीशन भी हुआ। इस दौरान नौनिहाल उत्साहित रहे। प्रबंधक बालकेश्वर राम, निदेशक गजेंद्र पाल, प्रधानाचार्य अमित सिंह के साथ ही समस्त स्टाफ उपस्थित था।