चोरी से हो रही गुटखे की बिक्री
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मनाही के बावजूद दिनदहाड़े घर से पान-गुटखा बेचा जा रहा है। सात रुपए वाला पान अब सीधे 10 में बेच जा रहा है तो वहीं गुटका भी महंगे दामों पर बिक रहा है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:05 AM (IST)
जासं, सूरजपुर (मऊ) : दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मनाही के बावजूद चोरी से पान-गुटखा बेचा जा रहा है। सात रुपए वाला पान अब सीधे 10 में बेच जा रहा है तो वहीं गुटका भी महंगे दामों पर बिक रहा है। जगह-जगह दुकानों पर भीड़ एकत्रित हो रही है। दुकानों पर सुबह से शाम तक लोगों को आना-जाना लगा रहता है। क्षेत्रवासियों ने इस ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पान गुटखा बेचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें