सीएए से जनता का ध्यान भटका रही सरकार
मऊ महंगाई बेरोजगारी किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रदेश और देश की सरकार ध्यान भटकाने के लिए सीएए एनसीआर एनपीआर को लाकर गुमराह कर रही है। यह बात भेलउर लटिया में एक चौपाल को संबोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा ने कही। कुशवाहा ने कहा कि आदमी से अधिक तवज्जो गाय व बछड़ा को दिया जा रहा है। जनपद मऊ में कहीं पर अलाव नहीं जलया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, मऊ : महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर प्रदेश और देश की सरकार ध्यान भटकाने के लिए सीएए, एनसीआर, एनपीआर को लाकर गुमराह कर रही है। यह बात भेलउर लटिया में एक चौपाल को संबोधित करते हुए सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा ने कही।
कुशवाहा ने कहा कि आदमी से अधिक तवज्जो गाय व बछड़ा को दिया जा रहा है। जनपद मऊ में कहीं पर अलाव नहीं जलाया जा रहा है। कंबल वितरण सरकार द्वारा नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से गरीब ठंडक से कराह रहे हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार की मार से जनता उबर नहीं पा रही है। कहा कि पूरे प्रदेश में हत्या बलात्कार थमने का नाम नहीं ले रहा है जंगलराज कायम है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के सरकार में दवा, पढ़ाई, सिचाई फ्री थी। जरूरतमंद महिलाओं को समाजवादी पेंशन मिल रही थी। इसे वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया। वरिष्ठ नेता विमल कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने किसानों की लागत मूल्य का दोगुना दाम देने का वादा किया था परंतु सांड बछड़े से किसान अपनी फसल नहीं बचा पा रहा है। सरकार झूठा वादा जनता जान चुकी है। सपा के वरिष्ठ नेता राम सुधाकर यादव ने कहा ठंड में मरे हुए किसान को कोई मुआवजा सरकार ने नहीं दिया। चौपाल की अध्यक्षता रामाश्रय राजभर ने किया। संचालन अशोक राजभर ने किया। इस अवसर पर चौपाल में बद्री मौर्य, अमरनाथ मौर्य, अविनाश मौर्य, अशोक राजभर, प्रमोद राजभर, मुनीब चंद, कमलेश, मनजीत राजभर, शिवानंद राजभर, सूर्यभान मौर्य, सुंदरी राजभर, मदरानी, जानकी देवी आदि उपस्थित थीं।