Move to Jagran APP

आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को किया जागरूक

जिले में पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों व विद्यालयों में जाकर महिलाओं युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दे रहा है। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार घुले के निर्देश पर थाना स्तरीय नारी सुरक्षा दल ने क्षेत्र के संत जोसेफ इंटर कालेज इंदारा मिशन पर अभियान चलाकर छात्राओं को जानकारी दी। दल ने उन्हें सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानूनों तथा नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्हें वीमेन पावर लाइन-1090 महिला हेल्प लाइन नंबर-1

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 06:14 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 06:14 PM (IST)
आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को किया जागरूक
आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, अदरी (मऊ) : जिले में पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों व विद्यालयों में जाकर महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दे रहा है। साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार घुले के निर्देश पर थाना स्तरीय नारी सुरक्षा दल ने क्षेत्र के संत जोसेफ इंटर कालेज इंदारा मिशन पर अभियान चलाकर छात्राओं को जानकारी दी।

loksabha election banner

दल ने उन्हें सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानूनों तथा नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्हें वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी। शायर सलमान घोसवी ने कार्यक्रम का संचालन किया। छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नारी शक्ति पर शायरी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। बताया कि किसी प्रकार की समस्या हो या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। फोन करने वाली महिलाओं तथा बच्चियों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। सरोज यादव ने बच्चियों को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बी मिज, एसआई विध्यवासिनी पांडेय, रेनू पांडेय, गीता पांडेय, सरोज यादव, प्रीतूलता पांडेय, राखी राय, जितेंद्र डेनिस सहित शिक्षक व तमाम छात्राएं उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.