प्रधान के संरक्षण में आने वाले भी पांच पॉजिटिव
जागरण संवाददाता मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) स्थानीय ब्लाक के भाटीकला के साठ वर्षीय ग्राम प्रधान क
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 07:53 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 07:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : स्थानीय ब्लाक के भाटीकला के साठ वर्षीय ग्राम प्रधान की शनिवार को कोरोना से मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर इन्हें वाराणसी ले जाया गया था। यहां चिकित्सकों ने इनकी जांच कराई। इसमें पॉजिटिव निकले। ग्राम प्रधान के संपर्क में आने वाले कुल पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. एपी सिंह से जब जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। इनकी कोरोना से शनिवार को मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें