जमीनी विवाद में मारपीट, दो घायल
जागरण संवाददाता पुराघाट (मऊ) कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में गुरु
जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में गुरुवार की सुबह पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते-देखते ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक महिला सहित दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। जगरनाथ चौबे और मुन्ना चौबे के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चलता है। गुरुवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर कुछ तकरार हो गई और देखते ही देखते ईंट-पत्थर और लाठी-डंडा चलने लगे। इस मारपीट में मीरा पत्नी जगरन्नाथ चौबे आलोक पुत्र जगरनाथ चौबे बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल महिला के पति जगरनाथ ने आठ लोगों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस प्रार्थना पत्र पाते ही मामले की जांच जुट गई है।