किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) तहसील क्षेत्र के सुग्गीचौरी स्थित खाकी बाबा की कुटी पर रविवार
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : तहसील क्षेत्र के सुग्गीचौरी स्थित खाकी बाबा की कुटी पर रविवार को भाजपा द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहा कि सरकार किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
मुख्य अतिथि किसानों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी और केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाएं जा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि सरकार आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कुछ विपक्षी दल जो किसानों का भला नहीं चाहती है, वह जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। चौपाल में भाजपा के भरत भैया ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने किसानों के हित में इतना काम किया है। आज किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि किसानों को विपक्षियों के भ्रम जाल में नहीं पड़ना है। सरकार किसान हित के लिए काम कर रही है और करती रहेगी। भारत का किसान भारत का सम्मान है। इसकी रक्षा हर हाल में की जाएगी। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिद्र सिंह ने सभी किसानों का आभार व्यक्त किया। संचालन मंडल अध्यक्ष आलोक मल्ल ने किया। इस दौरान किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर राय, जितेंद्र नाथ मल्ल, प्रधान राजीव चौहान, सुरेश चौहान, मनोज गुप्त, संजय सिंह उपस्थित थे।