फिर मिला जनपद में एक कोरोना पॉजिटिव, मिश्रौली में हड़कंप
कोरोना की जांच के लिए भेजे गए नमूनों में शनिवार को कुल आठ की रिपोर्ट आई जिसमें एक पाजिटिव मिला है। जो मझवारा के मिश्रौली का रहने वाला है। कुछ दिन पहले युवक मुंबई से गांव आया था। अन्य सभी की रिपार्ट निगेटिव आई है। साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 47 संदिग्धों का सैंपल भी लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम गैर राज्यों से आने वालों की नियमित जांच कर रही है। जो भी लोग बाहर से आए है ग्रामीण व नगर निगरानी समिति इन सभी लोगों की
जागरण संवाददाता, मऊ : जनपद में एक और युवक शनिवार को पाजिटिव पाया गया। घोसी विकास खंड क्षेत्र के मझवारा क्षेत्र के सेमरी जमालपुर ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम मिश्रौली निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। तत्काल जिलाधिकारी, सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई। पीपीई किट में सुसज्जित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पूरे एहतियात व सुरक्षा के साथ संक्रमित युवक को एंबुलेंस में बैठा लिया और उसे एल-1 कोविड अस्पताल परदहा भेज दिया गया। उसके परिवार के 15 लोगों को फेसिलिटी क्वारंटाइन में भेज दिया गया।
मिश्रौली निवासी 35 वर्षीय युवक कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से आया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया। आस पास के एरिया को बफर जोन बना दिया गया। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने शनिवार की शाम आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार को कोरोना की जांच के लिए भेजे गए नमूनों में कुल आठ की रिपोर्ट आई। इसमें एक पाजिटिव मिला है। अन्य सभी की रिपार्ट निगेटिव आई है। साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 47 संदिग्धों का सैंपल भी लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम गैर राज्यों से आने वालों की नियमित जांच कर रही है। जो भी लोग बाहर से आए हैं ग्रामीण व नगर निगरानी समिति इन सभी लोगों की निगरानी कर रही हैं। क्वारंटाइन किए लोगों को स्वास्थ्य में कोई परिवर्तन होने पर विभाग द्वारा सभी की कोरोना की जांच के लिए नमूना लिया जाता है। अभी तक जनपद से कुल 1412 का सैंपल भेजा जा चुका है, जिसमें 982 की रिपोर्ट आ चुकी है। प्राप्त हुई रिपोर्ट में 960 निगेटिव है, 23 पाजिटिव है तथा 430 की रिपार्ट अभी आनी बाकी है। विदेश से आए 15 लोग, किए गए क्वारंटाइन
प्रेस वार्ता में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि जनपद में विदेश से कुल 15 लोग आए हैं। इनमें से 10 लोगों को शिवानंद पीजी कॉलेज में संस्थागत क्वारंटाइन में दो लोगों को ग्रीनलैंड होटल पेड क्वारंटाइन में रखा गया है। जबकि दुबई से आए तीन लोग नोएडा से सात दिन क्वारंटाइन में रहने के बाद अब सात दिन के लिए क्वारंटाइन में चले गए हैं।