Move to Jagran APP

हर बाधा दूर, बढे़गी धान खरीद की गति

जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) अब प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर बोरे उपलब्ध हैं। सीएमआर (कस्टम

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Dec 2021 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 11 Dec 2021 05:33 PM (IST)
हर बाधा दूर, बढे़गी धान खरीद की गति
हर बाधा दूर, बढे़गी धान खरीद की गति

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : अब प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर बोरे उपलब्ध हैं। सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) के लिए केंद्रवार राइस मिलों का आवंटन हो गया है। परिवहन के लिए प्रत्येक एजेंसी को वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। धान बेचने का यह सर्वाधिक उत्तम समय है। ऐसे में धान खरीद की गति बढ़नी तय है।

prime article banner

दरअसल जिले में धान खरीद के लिए कुल 45 क्रय केंद्र स्थापित हैं। इनमें सर्वाधिक केंद्र सहकारिता क्षेत्र में हैं। इन तीस केंद्रों के माध्यम से अभी तक 409 किसानों से मात्र 1791.71 एमटी धान की क्रय किया गया है जबकि विपणन विभाग ने मात्र एक दर्जन केंद्रों के माध्यम से 611 किसानों से 3283.58 एमटी धान खरीदा है। विपणन विभाग के पास भंडारण को पर्याप्त स्थान होने के साथ ही धान खरीद प्रारंभ होते ही ट्रकों का अनुबंध हो गया था। जबकि सहकारिता क्षेत्र के केंद्रों पर खरीद के बाद धान के भंडारण के लिए सीमित कक्ष हैं। चंद किसानों से धान की खरीद के बाद ही गोदाम भर जाता है। क्रय किए गए धान के परिवहन के बाद भी दूसरे किसानों का धान क्रय किया जाता है। उधर परिवहन की व्यवस्था अब हुई है। इसके चलते धान की खरीद काफी सुस्त थी। अब प्रत्येक क्रय केंद्र एवं एजेंसी के लिए बोरे से लेकर परिवहन एवं कुटाई के लिए आठ मिलों को संबद्ध कर लिया गया है। उधर किसान भी रबी की बोआई कर धान को सूखा कर केंद्र पर ले जाने की तैयारी में हैं। ऐसे में धान खरीद की गति में तेजी से वृद्धि होनी तय है।

जिले के क्रय केंद्रों को हाल ही में 200 गांठ बोरे वितरित किए गए हैं। पीसीएफ क्षेत्र से ट्रकों के प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार आवंटन कर दिया गया है। आठ मिलों को कुटाई के लिए संबद्ध कर लिया गया है। सभी के ंद्र अब धान खरीद को पूर्णतया तैयार है। यदि कोई केंद्र प्रभारी हीलाहवाली करता है तो किसान सीधे संपर्क करें।

-विपुल कुमार सिन्हा जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी मऊ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.