Move to Jagran APP

मंडल अध्यक्षों का चुनाव 30-31 को

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों का चुनाव 22 नवंबर को निर्धारित है। इसके पूर्व बूथ अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों का चुनाव पूर्ण कराना है। विधानसभा उपचुनाव वाले जनपदों में 22-23 अक्टूबर को इनका चुनाव निर्धारित था परंतु इसे आगे बढ़ाते हुए 30-31 अक्टूबर कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 05:28 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 05:28 PM (IST)
मंडल अध्यक्षों का चुनाव 30-31 को
मंडल अध्यक्षों का चुनाव 30-31 को

जासं, मऊ : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षों का चुनाव 22 नवंबर को निर्धारित है। इसके पूर्व बूथ अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों का चुनाव पूर्ण कराना है। विधानसभा उपचुनाव वाले जनपदों में 22-23 अक्टूबर को इनका चुनाव निर्धारित था परंतु इसे आगे बढ़ाते हुए 30-31 अक्टूबर कर दिया गया है। अब भाजपा के मंडल अध्यक्षों का 30-31 को ही होगा। यह जानकारी देते हुए भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री व संगठन के सह चुनाव प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि जनपद में कुल 19 मंडल हैं। इनकी रायशुमारी के आधार पर ही जिलाध्यक्षों का चुनाव होता है। अगर जरूरत पड़ी तो वोटिग भी कराई जाएगी। इसमें सभी मंडलों के अध्यक्ष व एक प्रतिनिधि अपना मत डालेंगे। पूरी प्रकिया पारदर्शी रूप से निभाई जाएगी। बूथ अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.