जांच के नाम पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं
बोझी इंटर कालेज के प्रांगण में नव गठित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने एकता का पाठ पढ़ाया।
जागरण संवाददाता, बोझी (मऊ) : बोझी इंटर कालेज के प्रांगण में नव गठित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने एकता का पाठ पढ़ाया। पदाधिकारियों को कर्तव्य बोध कराते हुए उन्होंने कहा कि जो एक है, वही मजबूत है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर व्यापारियों की अनावश्यक जांच को शोषण बताते हुए श्री ओमर ने कहा कि इसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यदि पुलिस प्रशासन के लोग व्यापारियों को जांच के नाम पर परेशान करते हैं तो इसके खिलाफ व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। स्थानीय बाजार के व्यापार मंडल के नव निर्वाचित अध्यक्ष मुरली प्रसाद मद्धेशिया ने कहा कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसको पूरा करने व खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा। व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा। इस अवसर पर अभय तिवारी, हाजी मुहम्मद मुस्ताक, नन्हेंलाल चौरसिया, पवन मद्धेशिया, अशोक गुप्ता, गुलाब गुप्ता, राधेश्याम मद्धेशिया, विद्रा प्रसाद राम, रामसरीख, फूलबदन, विनोद, महावीर, शिवसेवक वर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन खुर्शीद खां ने किया।