रेलवे कोविड केयर कोच के संक्रमित शिफ्ट किए गए
जनपद में कोरोना के मरीजों को भर्ती के लिए परदहां एल-1 अस्पताल को सुरक्षित रखा गया है। जिसमें मिलने वाले संक्रमितों को वही पर भर्ती किया जा रहा है। पिछले कई दिनों जनपद में संक्रमितो की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। परदहां एल-1 में ऐसे मरीजों के लिए 50 बेड रखा गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने पाजिटिव के परिजनों को रेलवे कोविड केयर कोच में ही क्वारंटाइन कर रखा जा रहा है। लेकिन यहां पर कुछ दिन पहले मिले कोरोना पाजिटिव को भी यही पर रखा जा रहा था। एक ही कोच में पाजिटिव के परिजनों सहित 27 पाजिटिव मरीजों को भी रखा गया था। जिसका वीडियों वायरल होने पर जिलाधिकारी ने देखरेख में लगे अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई जिसके बाद वहां से सभी को हटाकर बापू आयुर्वेदिक मेडिकल एल-1 में भर्ती कराया गया।
जागरण संवाददाता, मऊ : स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना पॉजिटिव के परिजनों को रेलवे कोविड केयर कोच में क्वारंटाइन के मामले में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी के तेवर तल्ख हो गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इन सभी को बापू आयुर्वेदिक मेडिकल एल-वन में भर्ती करा दिया।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जनपद के कोरोना के मरीजों को भर्ती के लिए परदहां एल-1 अस्पताल को सुरक्षित रखा गया है। इसमें मिलने वाले संक्रमितों को वही पर भर्ती किया जा रहा है। पिछले कई दिनों जनपद में संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। परदहां एल-1 में ऐसे मरीजों के लिए 50 बेड रखा गया है। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों के परिजनों सहित 27 पाजिटिव मरीजों को एक ही कोच में रखा गया था। रेलवे कोविड केयर कोच में रखे गए लोगों के हंगामे का वीडियों वायरल हुआ। इसमें पाजिटिव मिले परिजनों का कहना था कि एक ही कोच में सभी लोगों को रखा गया है। पानी पीने का जो नल लगाया गया है उसी नल से सभी लोग पानी ले रहे है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इससे जुड़े अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद सभी लोग सतर्क हुए और वहां से 25 संक्रमितों को बापू आयुर्वेदिक एल-1 अस्पताल कोपागंज में शिफ्ट किया गया।