कूड़ा फेंकने में विवाद, महिला घायल
कोतवाली अंतर्गत पिढ़वल मोड़ क्षेत्र के हाजीपुर (छोटी) में कूड़ा फेंकने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। यहां के दुर्गविजय सिंह की पत्नी चंद्रकांति सिंह रविवार की सुबह लगभग 1030 बजे घर के पीछे कूड़ा फेंक रहीं थी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 06:26 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:26 PM (IST)
जासं, घोसी (मऊ) : कोतवाली अंतर्गत पिढ़वल मोड़ क्षेत्र के हाजीपुर (छोटी) में कूड़ा फेंकने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। यहां के दुर्गविजय सिंह की पत्नी चंद्रकांति सिंह रविवार की सुबह लगभग 10:30 बजे घर के पीछे कूड़ा फेंक रहीं थी। पड़ोसी रामजन्म की पत्नी मधुबाला ने विरोध करते हुए गाली देना प्रारंभ कर दिया। चंद्रकांति के विरोध करने पर मधुबाला, उनके पिता रामजन्म एवं पुत्री अकेली महिला को पीटने लगे। महिला की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें