Move to Jagran APP

नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता दोहरीघाट (मऊ) थाना क्षेत्र के जमीन कुसुम्हा गांव के सामने एक 40 वर्षीय व्य

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 04:30 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 04:30 PM (IST)
नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : थाना क्षेत्र के जमीन कुसुम्हा गांव के सामने एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव शनिवार को सुबह सात बजे पंप नहर से बरामद किया गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या के बाद शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

loksabha election banner

40 वर्षीय बृजेश यादव पुत्र रामबचन यादव परिवार से अलग रहता था। उसका पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसकी वजह से उसकी पत्नी मायके मधुबन थाना क्षेत्र के सिकड़ी कोल में रहती हैं। बृजेश काफी समय से शराब का भी सेवन करता था। मृत युवक का एक सात वर्ष लड़का मोहन है। वह भी मां के साथ ननिहाल में ही रहता है। इस घटना को लेकर ससुराल वालों से विवाद को भी कुछ लोग कारण बता रहे हैं। युवक शराब के नशे का आदी था। इसकी बात सामने आ रही है। शुक्रवार की रात से ही वह गायब था। सुबह पंप नहर में उसका शव ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। इस दौरान उसकी पहचान बृजेश यादव निवासी जमीन कुसुम्हा बाजार के रूप में की गई। उधर सूचना पाकर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। दूसरी तरफ मृतक की पत्नी सुनीता यादव का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। फिलहाल हत्या व आत्महत्या को लेकर पुलिस उलझी हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नहर में शव मिला है। उसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। किसी ने कोई तहरीर नही दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.