दादर एक्सप्रेस निरस्त, यात्रियों में हड़कंप
जागरण संवाददाता, मऊ : मांगलिक आयोजनों में शामिल होने के बाद मुंबई की ओर लौट रहे जिले के वा¨सदों की म
जागरण संवाददाता, मऊ : मांगलिक आयोजनों में शामिल होने के बाद मुंबई की ओर लौट रहे जिले के वा¨सदों की मुसीबत एक बार फिर से बढ़ गई है। शनिवार को सैकड़ों लोग जब मऊ जंक्शन पर दादर एक्सप्रेस पकड़ने निर्धारित समय पर पहुंचे तब सूचना मिली की दादर एक्सप्रेस को आगामी 20 जुलाई तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। जानकारी मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में यात्रियों ने टिकट वापस करना शुरू कर दिया। दादर न जाने की सूचना पर सैकड़ों ने निराश होकर यात्रा रद कर दिया।
गोरखपुर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई को जाने वाली 15018 दादर एक्सप्रेस को 14 जुलाई से 20 जुलाई तक रद कर दिया गया है। जिन यात्रियों को इसकी जानकारी थी, वे तो पहले ही अपना टिकट वापस कर दिए, लेकिन जिन यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं थी, वे दादर के निर्धारित समय पर स्टेशन पहुंच गए थे। दादर निरस्त होने से प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी मची रही। उधर, डाउन दादर एक्सप्रेस को 16 से 22 तक निरस्त किया गया है। पूछताछ कर्मचारी से जब रद होने का कारण पूछा गया तो बताया कि ट्रैक पर आगे निर्माण कार्य चलने की वजह से दादर को कैंसिल किया गया है। 20 से 23 तक गोदान का रूट बदला
आगामी 20 से 23 जुलाई तक 11055, 11056, 11059, 11060 गोदान एक्सप्रेस का रूट परिवर्तित कर दिया गया है। इस अवधि में गोदान एक्सप्रेस पुराने रूट से जाने की बजाय शाहगंज, फैजाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और वाया फाफामऊ होकर गुजरेगी।