पागल सियार ने बच्चे को दौड़ाकर काटा
जासं थलईपुर (मऊ) कोपागंज थानांतर्गत स्थित महुआर गांव के बसगतिया पुरवा निवासी राजेश राजभ
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 04:47 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 04:47 PM (IST)
जासं, थलईपुर (मऊ) : कोपागंज थानांतर्गत स्थित महुआर गांव के बसगतिया पुरवा निवासी राजेश राजभर के लगभग आठ वर्षीय पुत्र सूरज को शुक्रवार की शाम पागल सियार ने काट लिया। इससे वह बेहोश हो गया। सूरज बकरी चराने गांव के पास परती पर गया था। यहां और कई बच्चे भी थे। वहीं बगल से गुजर रहे पागल सियार ने बच्चों को दौड़ाया। सभी बच्चे घर की तरफ भागे लेकिन सूरज फिसलकर गिर गया और सियार ने उसके हाथ में काट लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें