कोरोना से दो संक्रमितों ने तोड़ा दम
जागरण संवाददाता पुराघाट (मऊ) संक्रमण काल के बढ़ते प्रभाव ने बुजुर्गों को आगोश में लेना
जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : संक्रमण काल के बढ़ते प्रभाव ने बुजुर्गों को आगोश में लेना शुरू कर दिया है। कोपागंज स्थित बापू आयुर्वेदिक एल-1 आइसोलेशन वार्ड में गंभीर बीमारी से ग्रसित दो मरीजों की रविवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के घरवालों को सूचित कर दिया। परिजनों के आने के बाद एंबुलेंस से शव को श्मशानघाट भेज दिया गया।
अस्पताल के अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि कोपागंज स्थित बापू आयुर्वेदिक एल-1 में बुधवार को मऊ के सरायदिन भगतिया निवासी 62 वर्षीय जगदीश राम जांच में पाजीटिव पाए गए थे। उन्हें एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया था। रविवार की रात में उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर बलिया के परसिया गांव निवासी 62 वर्षीय हंसनाथ की तबीयत रविवार को खराब हो गई। परिजन जिले पर जांच कराए तो वह संक्रमित मिले। इन्हें भी एल-1 में भर्ती कराया दिया गया। दोनों बुजुर्गों की मौत रविवार की रात में हो गई।