Move to Jagran APP

कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की रोकी रफ्तार, लगाया जाम

जागरण संवाददाता मऊ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रि

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Oct 2021 05:11 PM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 05:11 PM (IST)
कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की रोकी रफ्तार, लगाया जाम
कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की रोकी रफ्तार, लगाया जाम

जागरण संवाददाता, मऊ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर बुधवार को कांग्रेसजन उबल पड़े। दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के सामने वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। कार्यकर्ता राजमार्ग पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक राजमार्ग कांग्रेसियों के हवाले रहा। मौके पर पहुंची पुलिस दर्जनभर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन चली गई।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि जो निर्दोष है उसको गिरफ्तार किया जा रहा है, और जो दोषी हैं उन्हें छोड़ दिया जा रहा है। यही प्रदेश सरकार की कार्यशैली है। वरिष्ठ नेता रामजीत पांडेय ने कहा कि प्रदेश कि भाजपा सरकार केवल कागजी घोषणाओं से जनता को लुभाती है। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं ला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजमंगल यादव व प्रदेश पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती है, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है, तब तक कार्यकर्ता आंदोलन करते रहेंगे। अकरम प्रेमियर, गौरव राय, मधुसूदन त्रिपाठी, विनोद कुमार, कैलाश चौहान, महेंद्र सोनकर, रफी अतहर अंसारी, रमन पांडेय, वकील अहमद आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.