जितिन प्रसाद की नजरबंदी से कांग्रेसजन आक्रोशित
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी व पूर्व केंद्रिय मंत्री जितिन प्रसाद को नजरबंद करने के विरोध में पार्टी लोकतंत्र विरोधी व्यवस्था के विरोध में आज धरना व प्रदर्शन करेगी।
जासं, मऊ : कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को नजरबंद करने के विरोध में पार्टी में आक्रोश व्याप्त हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता व सरकार की शह पर पुलिसिया बर्बरता का माहौल है। प्रदेश सरकार की शह पर प्रशासन ने कांग्रेस के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार कर लिया तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को भी नजरबंद कर दिया। शाहजहांपुर की बेटी को न्याय दिलाने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुई अलोकतांत्रिक आचरण के विरोध में मंगलवार को अपराह्न घोसी कोतवाली के सामने विशाल धरना-प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निर्देश दिया।