Move to Jagran APP

राफेल के दुष्प्रचार पर देश से माफी मांगे कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी जनपद मऊ इकाई द्वारा कांग्रेस नेताओ के माध्यम से राफेल विमान को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में स्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्वाग्रही और घातक राजनीति के शिकार है कांग्रेस पार्टी के शहजादे राहुल गांधी ने जिस तरह से राफेल को लेकर वोट की गन्दी राजनीति की उसकी जितनी निदा की जाए वह कम है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 06:52 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:52 PM (IST)
राफेल के दुष्प्रचार पर देश से माफी मांगे कांग्रेस
राफेल के दुष्प्रचार पर देश से माफी मांगे कांग्रेस

जागरण संवाददाता, मऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस नेताओं के माध्यम से राफेल विमान को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्वाग्रही और घातक राजनीति के शिकार हैं। कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी ने जिस तरह से राफेल को लेकर वोट की राजनीति की है उसकी जितनी निदा की जाए वह कम है। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

loksabha election banner

वरिष्ठ नेता मुन्ना दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का कोई हक नहीं है। कांग्रेस के नेता सुधर जाएं नहीं तो जनता उनको सबक सिखाएगी। अरविद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अधेड़ावस्था में भी अपरिपक्व राजनीति कर रही है। देश की सुरक्षा का तमाशा बनाकर राहुल गांधी ने घठिया राजनीति का परिचय दिया है। भरत लाल राही ने कहा कि राहुल गांधी को बचकाना राजनीति को लेकर कोर्ट ने फटकार लगाई है, अब इससे कांग्रेसियों को सीख लेनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष गनेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता पूर्वाग्रही और दुराग्रही राजनीति कर रहे हैं जो देश के लिए शुभ नहीं है। जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश कि सुरक्षा को लेकर को भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश की, आज उसका पर्दाफाश हे चुका है। संचालन जिला महामंत्री आनंद प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम को योगेन्द्रनाथ राय, आनंद सिंह रैकवार, प्रवीण गुप्ता, संगीता द्विवेदी, रामप्रवेश राजभर, राघवेंद्र राय शर्मा, जयनी यादव, संतोष वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक विजय राजभर, सत्यमित्र सिंह, अशोक सिंह, कृष्णकांत राय, राहुल उपाध्याय, पवन प्रधान, सुजीत सिंह, संजय चौहान, मनीष मद्धेशिया मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.