125 बच्चों में दी गई वस्त्र व लेखन सामग्री
मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालय हकीकतपुरा मऊ के विद्यार्थियों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 125 से अधिक बच्चों को ड्रेस के साथ ही साथ लेखन सामग्री भी वितरित की गई। इसे प्राप्त कर बच्चे बहुत ही प्रसन्न एवं आह्लादित दिखाई दे रहे थे।
जासं, मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में संघ द्वारा संचालित एकल विद्यालय हकीकतपुरा मऊ के विद्यार्थियों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 125 से अधिक बच्चों को ड्रेस के साथ ही साथ लेखन सामग्री भी वितरित की गई। क्षेत्रीय शिक्षा प्रमुख ब्रिजवासी पुरी, हरिकृष्ण बरनवाल , रामाधार गोस्वामी, धर्मेश उपाध्याय, भाजपा जिला उपाध्याय संगीता द्विवेदी, रमाशंकर सिंह, मृत्युंजय द्विवेदी, मीना अग्रवाल, डा. उत्तरा सिंह, कृष्णा खंडेलवाल आदि रहे।