मरम्मत के अभाव में बाइपास रोड जर्जर
बाजार की लगभग 40 फीसदी यातायात का बोझ उठाने वाला बाइपास मार्ग देखरेख और मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है। अगर जल्द मरम्मत या नवनिर्माण नहीं हुआ तो बाजार में जाम की समस्या और बढ़ जाएगी।
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय बाजार की लगभग 40 फीसदी यातायात का बोझ उठाने वाला बाइपास मार्ग देखरेख और मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है। अगर जल्द मरम्मत या नवनिर्माण नहीं हुआ तो बाजार में जाम की समस्या और बढ़ जाएगी।
नगर पंचायत क्षेत्र के उफरौली नहर होते हुए खीरीकोठा तक बाइपास मार्ग जाता है। घोसी, दोहरीघाट, बेल्थरारोड या दुबारी की सीधी यात्रा करने वाले सर्वाधिक लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इससे बाजार में जाम की समस्या कुछ हद तक कम रहता है। इससे इस मार्ग पर यातायात का दबाव काफी रहता है। लगन के मौसम में तो दबाव और बढ़ जाता है। इसके चलते बाइपास मार्ग इस समय जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि यातायात के दृष्टिकोण से सर्वाधिक महत्वपूर्ण बाइपास मार्ग की मरम्मत नहीं हुआ तो बाजार में यातायात का बोझ बढ़ जाएगा और लोगों को जाम की भयंकर समस्या से जूझना पड़ेगा।