सरयू में फिर पलटी नाव, बाल-बाल बचे ग्रामीण
जागरण संवाददाता मधुबन (मऊ) स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुबारी के पास सरयू नदी की बाढ़ में गुरु
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 06:08 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 06:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुबारी के पास सरयू नदी की बाढ़ में गुरुवार को एक और नाव पलट गई। संयोग से दुधिया और ग्रामीण तैरकर अपने को बचा लिए। क्षेत्र के चक्की मूसाडोही में नाव हादसे के 24 घंटा बाद गुरुवार की शाम को दुबारी से नाव पर पंद्रह लोग सवार होकर बिदटोलिया जा रहे थे। जैसे ही नाव कुछ आगे बढ़ी, तेज हवा से असंतुलित होकर पलट गई। संयोग से पानी कम होने की वजह से नाव पर सवार लोग तैरकर अपनी जान बचा लिए। इससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें